-एक इंसान को चारा काटने की मशीन में डालकर काट दिया गया था।
-एक आरोपी को भीड़ ने पीट- पीटकर फांसी चढ़ा दिया था।
रुकिए ..मुझे याद आ रही हैं कुछ और तस्वीरें।
-हरियाणा में एक नेपाली युवती को वहशियाना तरीके से मार डाला गया रेप के बाद। लड़की मानसिक रूप से बीमार थी।
-एक दलित औरत को नंगा करके गांव भर में घुमाया गया। उसके नंगे जिस्म में पीछे की तरफ़ हाथ बंधे थे। खबर थी कि उसे पेशाब भी पिलाया गया।
-5 औरतों को डायन बताकर मार डाला गया।
-बाग़पत में दो बहनों पर रेप का फ़रमान पंचायत ने सुनाया।
-प्रोफेसर कलबुर्गी को घर में घुसकर मार डाला गया।
ये बहुत कम है जनाब, जो होता है जो हो रहा है उसे गिनने बैठे तो आप हांफ़ जाएंगे ...।
लेकिन हम तो अहिंसक हैं, हम तो सभ्य हैं, हम तो शांतिप्रिय हैं। हम तो सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं, हम तो अफ़लातून हैं ...हम अन्य देशों को सभ्यता का पाठ पढ़ाने के लिए ही बने हैं।
No comments:
Post a Comment